देहरादून: बेरोजगार युवाओं के लिए कोरोना काल मे नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमे नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर रेजिडेंट, टेक्नीकल असिस्टेंट और सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं।
जानिए किस पद के लिए कितनी सीटें:
- नर्सिंग ऑफिसर (स्टास नर्स ग्रेड-II) – 300
- जूनियर रेजिडेंट – 200
- टेक्नीकल असिस्टेंट – 100
- सीनियर रेजिडेंट – 100
जानिए किस पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता:
- नर्सिंग ऑफिसर (स्टास नर्स ग्रेड-II) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग, जिन अभ्यर्थियों के पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा के साथ दो साल का कार्यानुभव (न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में) है, वे भी इसके लिए योग्य हैं।
- जूनियर रेजिडेंट – एमबीबीएस की डिग्री
- टेक्नीकल असिस्टेंट – मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी के साथ पांच वर्ष का अनुभव, जिन अभ्यर्थियों के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के साथ 8 वर्ष का अनुभव है वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सीनियर रेजिडेंट – किसी भी मेडिकल पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर की डिग्री।
चयन प्रक्रिया
इम पदों पर बिना परीक्षा इंटरव्यू से सीधी भर्ती की जा रही है। 10 मई से 31 मई तक ऑफिस ऑफ डीन एकेडमिक्स, एम्स ऋषिकेश में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के प्रर्दशन के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर रखा जाएगा।



More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार