देहरादून: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने फिर से तीन दिन, यानी 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले शुक्रवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।
इस दौरान इन कार्यालयों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्यालयों की बंदी का समय और बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले शासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवा वाले कार्यालय इस दायरे से बाहर रहेंगे।
इस समय सरकारी कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में कार्मिक कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इससे कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद यहां मानकों के अनुसार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने और मोबाइल बंद ना करने को कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय बुलाया जा सके।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान