देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि आज कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इससे पहले प्रदेश में बीते साल 19 सितंबर को सर्वाधिक 2078 मामले आये थे, उसके बाद ये रिकॉर्ड भी बीते कल टूट गया और 2220 नए संक्रमित मिले थे। वहीं आज इन सबसे बढ़कर 2402 संक्रमित मामले सामने आए हैं। आज 17 मरीजों की मौत हुई। जबकि 1080 मरीज ठीक भी हुए हैं।
प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,18,646 हो गई है। जिसमें से 1,00,857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1819 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 13,546 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
आज अल्मोड़ा में 48, बागेश्वर में 19, चमोली में 29, चम्पावत में 52, देहरादून में 1051, हरिद्वार में 539, नैनीताल में 296, पौड़ी में 76, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 39, उधमसिंह नगर में 220 और उत्तरकाशी में 14 मामले सामने आए हैं।
कंटेन्मेंट जोन की सूची:


More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश