देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आज 748 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 327 मरीज आज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5384 तक पहुंच गया है।
अब तक प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,06,246 तक पहुंच गई है। इनमे से अभी तक 97,327 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक 1,749 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा में 13
- बागेश्वर 9
- चमोली में 3
- चंपावत में 6
- नैनीताल में 22
- पौड़ी में 30
- पिथौरागढ़ 8
- रुद्रप्रयाग में 0
- टिहरी में 18
- उत्तरकाशी में 2
- देहरादून 335
- हरिद्वार में 229
- उधम सिंहनगर में 73 मामले

More Stories
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान–मुख्यमंत्री