देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए प्रभारी मंत्री बनाए।
- सतपाल महाराज को उधम सिंह नगर का प्रभारी मंत्री बनाया।
- बंशीधर भगत को देहरादून का प्रभारी मंत्री बनाया।
- हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया।
- बिशन सिंह चुफाल को पौड़ी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
- यशपाल आर्य को हरिद्वार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया।
- अरविंद पांडे पिथौरागढ़ और बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया।
- सुबोध उनियाल नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया।
- धन सिंह रावत को चमोली और उत्तरकाशी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया।
- रेखा आर्य को चंपावत जिले का प्रभारी मंत्री बनाया।
- यतिस्वरानंद टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया।
उत्तराखंड राज्य के जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी मंत्रियों के नियुक्ति के संबंध में पूर्व में निर्मित समस्त आदेशों को अभिक्रमित करते हुए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिए जाने की राज्यपाल महोदय ने स्वीकृति प्रदान की है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार के इस आदेश में सभी मंत्रियों को जिले आवंटित कर दिए हैं।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था