पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झूलाघाट से करीब छह किमी दूर सीमू के लाटेश्वर मंदिर में आयोजित जनेऊ संस्कार में भाग लेने गई दादी और पोती काली नदी में बह गई। घटना के अनुसार, पोती पैर फिसलने से नदी में गिर गई थी, यह देखकर बचाने के लिए दादी ने भी नदी में कूद मार दी थी, जिससे दोनों पानी के तेज बहाव में बह गये।
काली नदी किनारे नेपाल सीमा से लगे कानड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सीमू में काली नदी किनारे प्रमुख तीर्थस्थल लाटेश्वर मंदिर है। रविवार को गांव के एक किशोर का यहां पर जनेऊ संस्कार था। जिसमें भाग लेने तारा देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी खड़क सिंह रावत अपनी आठ वर्षीय पोती लतिका पुत्री सुरेश सिंह रावत के साथ गई थी। लतिका को प्यास लगी तो करीब एक बजे वह पानी पीने के लिए अपनी दादी तारा देवी के साथ काली नदी किनारे गई। पानी पीने के दौरान लतिका का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ी और बहने लगी। पोती के नदी में गिरते ही दादी तारा देवी ने उसे बचाने के लिए काली नदी में कूद मार दी और वह भी नदी के तेज बहाव में बह गई।
कार्यक्रम स्थल पर लोगों को इसकी खबर लगी तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना झूलाघाट थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके को रवाना हुआ और एसएसबी चौकी से जवान भी पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम लगातार उनकी खोज में जुटी रही लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट