देहरादून। कल 14 मार्च को उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सभी प्रदेशवासियों से फूलदेई पर्व को लोकप्रिय बनाने की अपील की है. अनिल बलूनी ने कहा कि फूलदेई पर्व को उत्तराखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. फूलदेई पर्व जनजीवन,ऋतुओं और वैज्ञानिक पक्ष से जुड़ा हुआ है और किसी भी समाज के विकास में रीति-रिवाजों और लोकपर्वों का प्रमुख योगदान होता है. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इगास (बूढ़ी दीवाली) पर्व को सभी उत्तराखंड वासियों ने मिलकर देश विदेश तक पहुंचाया है. उत्तराखंड के लोगों ने इगास पर्व को वैश्विक पहचान दी है. राज्यसभा सांसद ने फूलदेई पर्व पर घर की दहलीज पर पुष्प वर्षा करने के लिए सभी प्रदेशवासियों से अपील की है. राज्यसभा सांसद ने फूलदेई पर्व को जीवंत बनाने के लिए भी सभी प्रदेश वासियों से अपील की है।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री