हल्द्वानी: हल्द्वानी के तिकोनिया के पास कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। अलग लगने से कपड़ों के शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों और कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर सर्विस ने जांच शुरू कर दी है।
आग से दुकान का सामान जलकर राख हो गया। फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि आग शोरूम मुफ्ती में लगी थी, जिससे लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि आग ने आसपास की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में नहीं लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था