देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों जिनमें उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है, को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं। मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ। महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार