देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि सीएम को आज पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें रहीं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया था।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू