उत्तराखंड में बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि यात्रियों की जान बाल बाल बची। बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया से थोड़ा नीचे काली मंदिर के पास केएमओयू की बस हादसे का शिकार हो गई जिसमे 16 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को 108 के जरिए बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत स्थिर है। सब यात्री सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे का है। हादसे का शिकार केएमओयू की बस (यूके 04 पीए 1189) धपोलासेरा, बागेश्वर से अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को जा रही थी। तभी अल्मोड़ा से करीब 7 किमी दूर लोधिया और काली मंदिर के बीच मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जानकारी मिली है कि बस की गति काफी तेज थी और बस चालक ने गलत दिशा से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर में बस को मोड़ा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली है कि बस में चालक समेत 16 लोग सवार थे। इसमे 3 बच्चे, 3 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रभारी कोतवाली हरेंद्र चौधरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के जरिए बेस अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गढ़कोटी से मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी 16 यात्रियों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत छीक है। जानकारी मिली है कि 3 लोगों को ज्यादा चोटें आई है लेकिन हालत स्थिर है। बस गनीमत रही की जहां से बस पलटी उसके नीचे सड़क थी जिससे बस ऊपर से गिरकर नीचे सड़क पर पलट गई। अगर नीचे खाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव