रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर है। यहां बसुकेदार तहसील के बीरों-देवल गांव के एक युवक ने घर के पास ही पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना के बाद से घर, परिवार में मातम पसरा हुआ है। बसुकेदार पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक संदीप भंडारी अपने घर से बमुश्किल पंद्रह मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव को नीचे उतारने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। संभावना जताई जा रही है कि युवक द्वारा देर रात्रि को पेड़ पर रस्सी लटकाकर जान दी गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक अपने परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरा था।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री