देहरादून: उत्तराखंड में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की मर्जर की योजना पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुहर लगा दी है। सीएम ने ऐलान किया है कि उन बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को मर्ज किया जाएगा, जिनमें छात्र संख्या बहुत कम हैं। राज्य में पहले ही इस पर चर्चा होती रही है। कई स्कूल बंद भी कर दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में पांच शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
लेकिन, ऊधमसिंह नगर जिले में आइएएस नीरज खैरवाल ने डीएम रहते यह प्रयोग पूरे अध्ययन के बाद किया था। उनके वहां से स्थानांतरण के बाद वर्तमान डीएम रंजना राजगुरू ने उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिले में कई स्कूलों का मर्जर किया जाएगा चुका है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्तमान में ऊर्जा निगम के एमडी नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई हैै। इस समिति में निदेशक मध्यमिक और बेसिक के साथ ही सचिव और सभी जिलाधिकारी भी इसमें सदस्य होंगी। समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। उसके बाद स्कूलों के मर्जर पर फैसला लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक