देहरादून
दिनांक: 24/25-04-24 की रात्रि पल्टन बाजार में हुई आगजनी की घटना में दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त अरूण कालरा को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आज दिनांक: 27-04-24 को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान व्यापारी वर्ग द्वारा एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान व्यापारी वर्ग से वार्ता के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का सर्वे कर महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, जिसमें व्यापारी वर्ग द्वारा अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान सिद्धर्थ अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, दून उद्योग व्यापार मण्डल, सन्तोख नागपाल अध्यक्ष पल्टन बाजार व्यापार मण्डल, सुनील मैसोन महासचिव दून उद्योग व्यापार मण्डल, कालू भगत, हरविन्दर सिंह, अभिषेक कक्कड व व्यापार मण्डल के अन्य सहयोगी/व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर