
देहरादून
वृस्पतिवार को विजय कॉलोनी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवरात्र के अवसर पर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में माता के भजन गाकर सबने उत्तराखण्ड के विकास और मोदी की जीत के लिए प्रार्थना की और हाथों में मेहंदी से कमल का फूल बनाया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर आयु की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सम्मिलित युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिलाओं से अपने आस पास के सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की अपील की। क्योंकि मोदी की योजनाओं की सबसे ज़्यादा लाभार्थी बहनें हैं इसलिए अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने का ज़िम्मा भी बहनों पर ही है ।
इस अवसर पर दर्शनी राणा, सुनीता सिरोही, रुकमणि देवी, पन्ना गौड़, सीमा बिष्ट, भावना चौधरी, यशोदा गुसाईं समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं