योगगुरु बाबा रामदेव
हरिद्वार
आज जहां पूरा देश 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है वही योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पतंजलि में आचार्य बालकृष्ण के साथ तिरंगा लहराया इस दौरान पतंजलि से जुड़े हुए तमाम कर्मचारी भी योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मौजूद रहे। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे और पाकिस्तान नन्हा सा देश रह जाएगा।
योग गुरु बाबा रामदेव का कहा कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब यह अलग राष्ट्र बनेंगे पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा और पीओके का भी भारत में विलय होगा उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंध यह सब हिंद के साथी उनके सांस्कृतिक एकरूपता है बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा आप पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा और भारत महाशक्ति बनेगा यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन