देहरादून: मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थान व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 15, 16, 17 को बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है। गुरुवार को राज्य में यमकेश्वर, गरुड, लक्सर, लाखामंडल, कनालीछीना आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार