हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे शिव भक्तों की लापरवाही उनकी जान पर ही आफत बन रही है। लगातार गंगा घाटों पर स्नान करते समय लापरवाही के चलते रोज कई कांवड़िये गंगा के तेज बहाव फंसे जा रहे हैं।
घाटों पर मुस्तैद जल पुलिस ऐसे कांवड़ियों को बचा कर उन्हें जीवन दान दे रही है। हरियाणा के रोहतक जिले से कांवड़ लेने आया 17 वर्ष का किशोर अंकुश भी आज सूर्य उदय होटल के सामने गंगा के तेज बहाव में बहकर डूब रहा था, जिसकी सूचना जल पुलिस कर्मी सन्नी को लगी। सन्नी ने अपने साथी विक्रांत के साथ रेस्क्यू कर अंकुश को डूबने से बचाया। पीएससी के तैराक दल द्वारा भी एक कांवड़ियों को प्रेमनगर आश्रम पुल के नीचे फंस जाने के बाद वोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर