देहरादून
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का आगाज कर दिया है इस संबंध में बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शादाब शम्स ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ बोर्ड की पहली बैठक 15 सितंबर को होनी है जिसमें बोर्ड बुलडोजर खरीदने का प्रस्ताव रखने जा रहा है ताकि बोर्ड की जमीनों पर अवैध रूप से जिन लोगों ने कब्जा किया है उस को ध्वस्त किया जा सके , इसके साथ ही शादाब शम्स ने यह भी कहा जब तक बोर्ड के अपने बुलडोजर आयेंगे तब तक किराए पर बुलडोजर लेकर बैठक के अगले दिन से ही भू माफियाओं से वक्फ बोर्ड की जमीन को मुक्त कराने के लिए धाकड़ धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में बुल्डोजर चलता हुआ दिखाई देगा ।
यहां आपको बता दें कि वक्फ बोर्ड के पास लाखों करोड़ की संपत्ति है लेकिन तमाम संपत्तियों पर भू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया गया है जिससे बोर्ड को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है अब नए अध्यक्ष बनने के बाद शादाब शम्स का साफ तौर पर कहना है केंद्र में मोदी व राज्य में धाकड़ धामी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है इसी को आगे बढ़ाते हुए अब वक्त बोर्ड भी दिखाई देगा किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा वक्फ बोर्ड पर जिन गरीब बच्चों का हक है उनको हक दिलाया जाएगा मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक शिक्षा देंने का कार्य भी किया जाएगा।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल