ऋषिकेश: नगर निगम, ऋषिकेश का गुमानीवाला में बनाए जाने वाले डंपिंग जोन के विरोध में जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रकट कर नगर निगम में प्रदर्शन किया और महापौर को एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दिए गए नगर निगम महापौर को ज्ञापन में कहा गया कि उक्त डंपिंग जोन बनाए जाने के बाद ग्रामीणों का कूडे़ से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। पूर्व में भी ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रकट किया था। इसके बावजूद भी नगर निगम इस स्थान पर डंपिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि जनहित को देखते डंपिंग जोन न बनाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में रुक्मा ब्यास, संजीव कुमार , रीना रामगढ़, आरती भट, पूजा थापा , सुमित सिंह रावत, आरती भट्ट, बबीता, संगीता सकलानी, मानवेंद्र कंडारी ,रणजीत थापा सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार