प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री
देहरादून
फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुद्दे को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर सवाल उठाए हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरक ने मेरे साथ हुई बातचीत का वीडियो बनाकर, मेरे साथ विश्वासघात किया है। एक वरिष्ठ नेता को इस प्रकार किसी मंत्री से बातचीत का वीडियो वायरल करना शोभा नहीं देता। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता हरक सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हरक सिंह कार में कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान वह फोन पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात करते हैं। वीडियो में हरक और अग्रवाल से कई बातें कर रहे हैं। इस दौरान हरक ने बारिश को देखते हुए आईडीपीएल में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही अग्रवाल को अपनी बातें मनवाने के भी टिप्स दे रहे हैं। वीडियो के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को, इस समय बंद करने पर सहमति जताते सुनाई दे रहे हैं। वही वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर