उत्तरकाशी
थाना पुरोला द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।
घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है,
SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही की व रोप के माध्यम से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया,
दुर्घटना में दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है। एस0डी0आर0एफ0,टीम द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य गतिमान है। लापता व्यक्तियों की खोजबीन हेतु SDRF पोस्ट डाकपत्थर से SDRF की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल हेतु रवाना की गई है,

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल