उत्तराखंड से एक दु:खद खबर है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला जवान की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी अचानक अनियंत्रित होने के बाद स्कूटी सड़क किनारे बने क्रश बैरियर से टकरा गई और नीचे गिर गई। हादसे में महिला जवान की मौत हो गई। महिला सिपाही अर्चना राणा चम्पावत कोतवाली में तैनात थी। वो खटीमा की रहने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपनी स्कूटी से चम्पावत आ रही थी।
जानकारी के अनुसार, महिला जवान 25 मार्च को छूट्टी पर गई थी और आज उसे जॉइन करना था। शनिवार दोपहर में वो जैसी धौन से आगे बढ़ी, वैसे ही अनियंत्रित होकर स्कूटी रोड किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
घटना की सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। तब तक महिला जवान की मौत हो चुकी थी। वहीं महिला जवान की आकस्मिक मौत से पुलिस परिवार में शोक का माहौल है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री