नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी-भवाली मोटर मार्ग पर भूमियाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 02 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 01 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भवाली भिजवाया गया, वहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कार भवाली की ओर से आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 06 बजे ज्योलीकोट पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। खाई में गिरी कार के अंदर 02 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला दर्द से कराह रही थी। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा। इसके बाद शवों को भी खाई से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि, घटना सुबह तड़के करीब तीन बजे की है। सुनसान और अंधेरा होने के कारण समय पर घटना का पता नहीं चल सका। हादसे के करीब 03 घंटे के बाद सुबह छह बजे राहगीरों ने घटना की सूचना दी थी।
हादसे के मृतक
- शारीन पुत्र शहाबुद्दीन, निवासी दौलतपुरा गाजियाबाद यूपी।
- नीलम शर्मा पुत्री सुशील शर्मा, निवासी सेक्टर 624 स्कूल ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली।
हादसे के घायल
- शाजिया पत्नी मोहम्मद साहिल, निवासी मेन रोड नियर गोल चक्कर पुराना साकेत नगर सेंट्रल दिल्ली।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा