देहरादून : उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अचछी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले कुछ दिनों में समूह ग के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी में है। बता दें कि इस भर्ती में पटवारी लेखपाल, प्रयोगशाला सहायक और मानचित्रकार के पद भरे जाएंगे। जिसमे योग्यता स्नातक और 12वीं पास मांगी गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों से भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगे थे। आयोग को विभागों से प्रस्ताव मिल गए हैं और आयोग ने इन पदों पर भर्ती की तैयारी भी पूरी कर ली है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अप्रैल में पटवारी/लेखपाल के 450, प्रयोगशाला सहायक के 220 और मानचित्रकार के 400 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
- पटवारी-लेखपाल 450
- प्रयोगशाला सहायक 220
- मानचित्रकार 400

More Stories
अपने ही घर मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाली मामा-भांजे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त मे
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील, तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प, किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय – मुख्यमंत्री