देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में 550 नए मामले आए। वहीं 148 स्वस्थ हुए, जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून में 221 और हरिद्वार में 173 आए। नैनीताल में 55, ऊधम सिंह नगर में 23, टिहरी में 17, पौड़ी में 14, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 8, चंपावत में 8, उत्तरकाशी में 9, चमोली में 2 और रुद्रप्रयाग से एक मामला आया है।
प्रदेश में कोरोना के अबतक 1,02,264 मामले आ चुके हैं, इनमें से 95,973 ठीक हुए, जबकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1,727 की मौत हो चुकी है।
वहीं प्रदेश में 12 कंटेन्मेंट जोन बनाये गए हैं:


More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति