देहरादून: सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आज एक बार फिर से अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी शामिल कर लिया गया है. हालांकि बीते कल पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम नहीं था.
हालाँकि भाजपा ने दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम किसी कारणवश लिपिक गलती से नहीं होने की बात कही थी. अब ऐसे में भाजपा ने आज लिस्ट जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम जोड़ा गया है. लेकिन अब लिस्ट से 2 नाम रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का नाम हटाया गया है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, राजनीतिक दल के 30 स्टार प्रचारक ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं.


More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री