हरिद्वार: कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्कशॉप में खड़ी बस में अचानक भीषण आग लगी गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अभी कोई रोडवेज अधिकारी नही पहुंचने के कारण कितनी हानि हुई है, बताना मुश्किल है। सवाल इस बात पर भी उठ रहे हैं कि आखिर आग कैसे लगी।
वर्कशाॅप में अन्य बसें, टायर और अन्य उपकरणों के साथ ही ज्वलशील पदार्थ भी मौजूद रहते हैं। डीजल भी वहां बड़ी मात्रा में रहता है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो, भीषण अग्निकांड भी हो सकता था। बहरहाल, यह गनीमत रहीं कि आग को काबू कर लिया गया। लोगों ने इस बात पर भी ऐतराज जताया कि इतना बड़ा हादसा होने के बावूजद रोडवेज का कोई भी अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचा।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति