कोटद्वार
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने कोटद्वार विधानसभा में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन मे आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार सुखरो स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थितजनों से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदीप बलूनी, अजय कोठियाल, राज गौरव, मनोज जखमोला, हरी सिंह पुंडीर, सुमन कोटवाला, सौरव नौटियाल, सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री