कालाढूंगी
कालाढूंगी मोटेश्वर महादेव मंदिर से बोर नदी के रास्ते अपने घर को वापस जा रहे दो युवक नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गए। इस दौरान गस्त कर रहे वन कर्मियों ने दोनो युवकों बचाने का प्रयास किया। जिसमे वन कर्मियों ने एक युवक पंकज तिवारी को तो बचा लिया मगर नितिन तिवारी नामक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है की बोर नदी के पार मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिससे ये युवक वापस आ रहे थे। वही थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया की घटना लगभग 2:30 बजे की है। तहसील प्रशासन और पुलिस कर्मियों सहित ग्रामीणों की मदद से देर साम 6 बजे नदी में बहे युवक को खोज लिया गया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कालाढूंगी लाया गया। जहा चिकित्सकों द्वारा नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सोप दिया जाएगा। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन