चमोली
जोशीमठ के मलारी जुम्मा के पास ग्लेशियर फटने की से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिस कारण चट्टान का एक हिस्सा जुम्मा पुल पर अटका हुआ है और पुल को भी बना खतरा बना हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
बता दे कि चमोली जोशीमठ मलारी हाईवे पर जोशीमठ से लगभग 50 किलोमीटर जुम्मा में लगभग सवा सात बजे के आस पास ग्लेशियर टूटने से नदी का जल स्तर बहुत बढ़ गया है जिसके कारण चट्टान का एक हिस्सा जुम्मा पुल पर अटक गया, फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बीआरओ को पुल हेतु अलर्ट मोड डाल दिया गया है। साथ ही तपोवन में रह रही एनडीआरएफ की टुकड़ी को अलर्ट कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक ने सभी निकट के गांव में अलर्ट कर दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन