उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।
इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द