
मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे के लिए राजधानी देहरादून समेत पिथौरागाढ़ और बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने 20 अगस्त यानि मंगलवार को जिले में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रहेंगे। डीएम ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार