देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 7,028 मामले सामने आए हैं, जबकि 85 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 5,696 मरीज ठीक भी हुए हैं। 40,845 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 56,627 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 4 हजार 51 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 40 हजार 184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,015 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 279 हो गई है।
आज अल्मोड़ा में 170, बागेश्वर में 215, चमोली में 150, चम्पावत में 163, देहरादून में 2789, हरिद्वार में 657, नैनीताल में 819, पौड़ी में 513, पिथौरागढ़ में 231, रुद्रप्रयाग में 135, टिहरी में 200, उधमसिंह नगर में 833 और उत्तरकाशी में 153 मामले सामने आए हैं।

More Stories
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु