देहरादून
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, पुलिस को सूचना मिलते है बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को मौके पर भेज कर बम को ढूंढने की कोशिश भी की गई हालांकि डिस्पोजल स्क्वाड को कोई बम हाथ नही लगा ,
बता दें एक अनजान ई मेल के जरिए यह मेल स्कूल को प्राप्त हुआ है , पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है , एसओजी और साइबर सैल को भी मामले की जानकारी दे दी गई है हालांकि पुलिस को आशंका है कि यह कोई शरारती तत्व है जिसने यह मेल स्कूल को किया है , पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है और इस प्रकार का धमकी भरा मेल स्कूल को देने वाला जल्द ही सलाखों के पीछे होगा ऐसा एसपी देहात कमलेश उपाध्याय का कहना है ।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री