रूड़की
रुड़की क्षेत्र के जौरासी जबरदस्तपुर ग्राम में विशालकाय मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ गांव के एक तालाब में देखा गया था वन विभाग की टीम ने स्थानीय युवको मोहम्मद रफी, आरिफ अली, शोएब अली की मदद से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने वाले युवक मोहम्मद रफी ने बताया कि गांव के तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वही आज कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है और मगरमच्छ रेस्क्यू कर उसे बाणगंगा में छोड़ा गया है।

More Stories
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award हेतु चयन, चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक कंट्रोल मॉडल के लिये युवा पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान