देहरादून : राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर देर रात उस समय बवाल हो गया जब किसी बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गयी इस दौरान एक युवक ने दूसरे सिख युवक के साथ हाथापाई कर दी जिसके चलते सिख युवक की पगड़ी खुल गयी जिस पर सिख युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ बाद में पुलिस के पहुचने पर मामला शांत हुआ।
दरअसल सिख युवक गुरदीप सिंह अपने अन्य साथी के साथ क्नाट प्लेस से जिम से लौट रहा था वहीं चकराता रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास गुरदीप सिंह अपनी बाइक खड़ी करके फोन सुनने रुक गया जिस पर दुकान के एक सेल्समैन ने उसे अपशब्द कहते हुए बाइक हटाने के लिए कहा और डंडे से उसपर हमला कर दिया वहीं शराब की दुकान के मालिक ने दोनों को समझाने का प्रयास किया परंतु सिख युवक के अन्य साथियों ने दुकान मालिक की जमकर पिटाई कर दी। सिख युवक का आरोप था कि दुकान मालिक ने उसकी पगड़ी खोलने वाले सेल्समैन को वहा से भगा दिया। बरहाल पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गयी।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील