प्रेम लाल टम्टा(सीओ पौड़ी)
पौड़ी
पौड़ी के बैजरो क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहाँ एक युवक ग्रामीणों की डर से नदी में छलांग लगाते नजर आ रहा है जिसे बचाने के प्रयास भी किये जा रहे थे, सीओ प्रेम लाल टम्टा ने वारयल वीडियो की पुष्टि की है। बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जिसमे गांव की एक युवती कुछ साल पूर्व दिल्ली गई थी यहां एक युवक के साथ युवती सम्पर्क में आई और दोनों का आपसी तालमेल बढ़ गया था इसके बाद परिजन युवती को घर ले आये। वहीं जब युवक अपने दोस्त के साथ युवती को उसके गांव से भगाने के लिए पहुँचा और भगाने के जतन भी किये लेकिन आधे रास्ते मे ग्रामीणों ने युवक और उसके दोस्त को घेर दिया जिस पर युवक ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान युवक की जान बच गई और पुलिस ने युवती और युवक को उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल