पौड़ी: उत्तराखंड में पौड़ी के लैंसडाउन से दुःखद खबर है। यहां सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने आये 11 लड़के और एक चालक सडक हादसे का शिकार हो गये। जानकारी के मुताबिक, थलीसैंण से यह मैक्स वाहन सेना परीक्षा देने आये लड़कों को लेकर आया था। यह मैक्स वाहन थलीसैंण से लैंसडाउन जा रहा था, जो झारापानी से जहरीखाल के बीच मे दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को सेना अस्पताल और कैंट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जिसकी पहचान सुरेंद्र चौहान पुत्र दलीप चौहान, उम्र 20 साल, ग्राम कुणेथ, तहसील थलीसैण के रूप में हुई है।
मृतक
सुरेंद्र चौहान पुत्र दलीप चौहान, उम्र 20 साल, ग्राम कुणेथ, तहसील थलीसैण
दुर्घटना में घायल
- थलीसैण प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कुणेथ निवासी मैक्स वाहन चालक देवेंद्र पुत्र जसवीर, (कोटद्वार रेफर)
- प्रदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह थैलीसैण,
- अखिलेश सिंह
- अमरदीप सिंह रावत
- ग्राम पूरणघेरा निवासी सूरज पुत्र सत्येंद्र,
- ग्राम मेलधार निवासी अमित भंडारी पुत्र प्रेम सिंह,
- जितेंद्र पुत्र बहादुर सिंह,
- अंकित चौहान
- सूरज सिंह
- ग्राम धूरी निवासी प्रेम सिंह पुत्र केशर सिंह
- हरीश चौहान पुत्र श्याम सिंह, (कोटद्वार रेफर)
गौरतलब है कि, कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली में दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षण के बाद चुने गए युवाओं की पूर्व में 28 फरवरी को लिखित परीक्षा होनी थी। लेकिन, तकनीकी कारणों से पेपर स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सेना ने 28 मार्च को जीडी की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम