हरिद्वार
हरिद्वार के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। दीपावली के बाद 25 अक्टूबर को हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के रेलवे स्टेशन के साथ 27 अक्टूबर को मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की जैश ए मोहम्मद ने दी धमकी स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रूप से इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष को दी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
वहीं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है साथ ही एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया 10 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक को डाक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून के साथ-साथ मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है इससे पूर्व भी कई बार ऐसे पत्र मिल चुके हैं जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने का संकल्प