देहरादून
नगर आयुक्त गौरव कुमार नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण करने पहुंच गए। मौके पर पहुंच कर उन्होंने नगर निगम के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश रतूड़ी एवं सहायक अभियंताओ को भी तलब किया।
सबसे पहले नगर आयुक्त अजबपुर कला में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के निरीक्षण में पहुंचे जहां पर उन्होंने बन रहे *तालाब के अपूर्ण कार्य* पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता से रोष प्रकट किया तथा कार्य कर रही संस्था को कार्य में हो रही देरी पर सोमवार को कारण बताने हेतु कार्यालय में तलब किया उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया की गुणवत्ता परक कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए।
इसके पश्चात नगर आयुक्त वार्ड नंबर 28 में पहुंचे जहां पर उन्होंने नगर निगम द्वारा करायें जाने वाले निर्माण कार्यों की आवश्यकता एवं उपयोगिता का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आमजन से भी भविष्य में होने वाले कार्य की आवश्यकता पर संवाद स्थापित किया इसके पश्चात नगर आयुक्त वार्ड नंबर 23 मैं पहुंचे तथा यहां भी उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की आवश्यकता का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता को बरकरार रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण करें

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव