
देहरादून
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम की चेतावनी में उत्तरखण्ड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत एवं उधमसिंहनगर जनपदों में 03 एवं 04 फरवरी को 2022 को भारी वर्षा/बर्फबारी (2500 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में) एवं ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से क्षति होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत आम जनमानस से उच्च क्षेत्रों विशेषकर मसूरी, एवं चकराता जहां पर बर्फबारी होने की सम्भावना है में निवासरत लोगों से अपने लिए खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग किये जाने वाली सामग्रियों को संरक्षित करने का अनुरोध किया है। किसी भी आपदा सम्बन्धी घटना की सूचना तत्काल जनपद आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून दूरभाष संख्या 0135-2726066, 22626066 या टोल फ्री न0 1077 पर देने का अनुरोध किया है।

More Stories
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार