नगर निगम द्वारा किये जा रहे फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के अभियान का महापौर ने किया निरीक्षण, नगर आयुक्त ने भी स्वयं क्षेत्र में जाकर दवा के छिडकाव का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून

डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए जारी रहा नगर निगम द्वारा किये जा रहे फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के अभियान का महापौर ने किया निरीक्षण*
देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा आज प्रातः 06ः30 पर नगर निगम पहुंचे तथा नगर निगम द्वारा शहर में की जा रही सघन फाॅगिंग एवं ट्रेक्टर माउण्टेड स्प्रे मशीन से की जा रही लार्वानाशक दवाओं के छिडकाव के अभियान में तैनात अधिकारी व कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद महापौर गोविन्द गढ वार्ड पहुंचे तथा नगर निगम द्वारा की जा रही फाॅगिग व लार्वानाशक दवाओं के छिडकाव का निरीक्षण किया। इसके पश््चात  महापौर यमुना कालोनी, भगत सिंह कालोनी, एम0डी0डी0ए0 कालोनी डालनवाला, आराघर व बलबीर रोड पर भी लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान  महापौर ने स्थानीय नागरिकों से भी डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली तथा उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक भी किया।

*नगर निगम द्वारा दिनांक 08.09.2023 को की गयी कार्यवाही*

● नगर निगम की टीम ने आज 32 वार्डों में वृहद फाॅगिंग अभियान चलाया जिसमें 05 बडे वाहन तथा 100 छोटी मशीनों का प्रयोग किया गया। इस फाॅगिग अभियान के तहत आज वार्ड 01 मालसी, वार्ड 02 विजयपुर, वार्ड 11 विजय कालोनी, वार्ड 35 सुमननगर, वार्ड 36 विजयपार्क, वार्ड 25 इन्द्रेश नगर, वार्ड 18 इन्द्रा कालोनी, वार्ड 24 शिवाजी मार्ग, वार्ड 45 गांधीग्राम, वार्ड 69 रीठामण्डी, वार्ड नं0 57 नेहरू कालोनी, वार्ड न0 58 डिफेन्स कालोनी, वार्ड नं0-47 चन्दर नगर, वार्ड नं0-55 शाहनगर, वार्ड न0-82 दीपनगर, वार्ड नं0-78 टर्नर रोड, वार्ड नं0-79 भारूवाला ग्रान्ट, वार्ड नं0-86 सेवलाकलां, वार्ड नं0-90 मौहब्बेवाला, वार्ड नं0-91 चन्द्रबनी, वार्ड नं0-92 आरकेडिया प्रथम, वार्ड नं0-93 आरकेडिया द्वितीय, वार्ड नं0-94 नत्थनपुर प्रथम, वार्ड नं0-95 नत्थनपुर द्वितीय, वार्ड न0-74 ब्रहमपुरी, वार्ड नं0-75 लोहिया नगर, वार्ड नं0-96 नवादा, वार्ड नं0-67 मोहकमपुर, वार्ड नं0-97 हर्रावाला, वार्ड नं0-98 बालावाला, वार्ड नं0-99 नकरौंदा, वार्ड नं0-100 नथुआवाला में सघन फाॅगिंग की गयी।
● नगर निगम की टीम ने 8 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन से 10 वार्डों में नालियों, नालों के साथ ही ऐसी सभी चिन्हित जगहों में लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया जहां डेंगू के लार्वा पाये जाने की सम्भावनायें थी। इन वार्डों में वार्ड सं0-52 सरस्वती विहार, वार्ड सं0-02 विजयपुर, वार्ड सं0-05 धोरण, वार्ड सं0-41 इन्द्रापुरम, वार्ड सं0-14 रिस्पना, वार्ड सं0-70 लक्खीबाग, वार्ड सं0-87 पित्थुवाला, वार्ड सं0-33 यमुना कालोनी, वार्ड सं0-34 गोविन्दगढ, वार्ड सं0-22 तिलक रोड, है।
● *नगर निगम द्वारा आज दिनांक 08.09.2023 को डेंगू लार्वानाशक अभियान में कार्य कर रही आशा कार्यकर्तियों को 05-05 लीटर डेंगू की लार्वानाशक दवा का वितरण किया गया। इस दवा से आशा कार्यकर्तियो द्वारा अपने-अपने आच्छादित क्षेत्र में डेगू लार्वा निरीक्षण के दौरान डेंगू का लार्वा पाये जाने पर उसे समाप्त किया जायेगा।*
●नगर निगम की 12 टीमों ने 12 सेक्टर अधिकारी के नेतृत्व में डेंगू लार्वा का चैकिंग अभियान चलाते हुए कुल 26 स्थानों से डेंगू के लार्वा नष्ट किये तथा 8600रू- का चालान वसूला।

नगर आयुक्त ने स्वयं किया क्षेत्र में जाकर नगर निगम टीम द्वारा की जा रही फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवा के छिडकाव का निरीक्षण*

नगर आयुक्त  आज प्रातः नगर निगम पहुंचे तथा यहां पर फाॅगिग एवं लार्वानाशक दावाओं के वितरण का निरीक्षण किया। इसके पश्चात नगर आयुक्त ने वार्ड सं0-5 धोरण सहस्त्रधारा रोड एवं यमुना कालोनी में पहुंचकर फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवा के छिड़काव की कार्यवाही का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में तत्परता से डेंगू की रोकथाम की कार्यवाही करवाने के लिए निर्देश दिए।

नगर आयुक्त  ने नगर निगम देहरादून की क्षेत्र की जनता से अपील की है कि सभी क्षेत्रवासी अपने-अपने घरों,कार्यालयों,प्रतिष्ठानों में डेंगू के लार्वा पनपने की सम्भावित जगहों की साफ-सफाई रखें तथा अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों के आस-पास ऐसी कोई भी जगह दिखे जहां पानी हो अथवा जहां डेंगू के लार्वा होने की सम्भावना हो तो तुरन्त नगर निगम को इसकी सूचना देकर डेंगू के रोकथाम की लड़ाई लड़ने में सहयोग प्रदान करें।

About Author

You may have missed