पिथौरागढ़
बेड़ीनाग तहसील के चचड़ेत गांव में तेंदुआ एक महिला की पीठ से उसकी साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ का पीछा किया। घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।
शनिवार देर तहसील से 11 किमी दूर चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान पास में ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया। इसके बाद परिवार ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। सभी बच्ची को ढूंढने निकले। करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला।
इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे।
विधायक ने मृत बच्ची के माता-पिता को ढांढस बंधाने के साथ ही वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पिंजरा लगाने को कहा है

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल