देहरादून के रायवाला से एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है ….जिसमें रायवाला पुलिस चीता कर्मियों की जान गुलदार से बाल -बाल बची। वीडियो में पुलिस के पास बैठे कुत्ते को गुलदार झपटकर अपने साथ ले गया। उत्तराखंड में मानव और वन्य जीवो का संघर्ष कोई नई बात नहीं है …ऐसे में आएं दिन गुलदारों के शहर के अंदर विचरण करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको रायवाला का बताया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वीडियो में चीता पुलिस एक पेट्रोल पंप के कार्यालय के बाहर सुस्ता रहे हैं। उनके पास एक कुत्ता बैठा है और थोड़ी देर बाद एक गुलदार आकर उस कुत्ते को झपट कर अपना निवाला बना लेता है, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल