रुद्रप्रयाग
हजारों भक्तों की जयकारों के बीच आज 6 बजकर 25 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए विश्व विख्यात बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिये गए हैं।
केदारनाथ भगवान के कपाट केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से खोले।
बाबा की पंचमुखी मूर्ति केदार मंदिर में विराजमान हुई।
विधिविधान और धार्मिक परंपराओं के तहत भगवान केदारनाथ के कपाट खोले गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।
6 माह के इंतजार के बाद आज बाबा केदार के भक्तों की मुराद पूरी हो गयी है।
6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए बाबा केदार के द्वार खोल दिये गए हैं।
आज सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया,
जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए।
मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठी।
कपाट खुलते ही बाबा केदार के त्रिकोणीय आकर के स्वयम्भू लिंग को छह माह पूर्व दी गयी समाधि को हटाया गया और विधिवत पूजा शुरू की गई।
कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
जबकि धाम में आज बाबा के दर्शनों के लिये लगभग बीस हजार यात्री पहुँच चुके हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित