रुड़की
रुड़की के कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस से एक युवती का शव सूटकेस से बरामद होने से हड़कंप मच गया ।फिलहाल पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।में लेकर जा रहे प्रेमी युवक को गेस्ट हाउस के कर्मचारियों और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं आरोपी युवक के अनुसार वह अपनी प्रेमिका का शव गंग नहर में लेकर जा रहा था और स्वयं भी आत्महत्या करना चाहता था। पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू की कर दी है।
गौरतलब है कि पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में देर शाम प्रेमी युगल आकर कलियर गेस्ट हाउस में रुका था। जिसके कुछ देर बाद प्रेमी एक बड़ा सा सूटकेस लेकर बाहर जाने लगा तो गेस्ट हाउस संचालक और कर्मियों को संदेह हुआ उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खुलवाया तो उसके अंदर प्रेमिका का शव था। वहीं पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ज्वालापुर के मोहल्ला घोसीयान का रहने वाला है। और अपनी प्रेमिका के साथ कलियर स्थित एक होटल में आया था। प्रेमी युवक ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नहीं थे। तो दोनों ने आत्महत्या करने का मन बनाया था। और कलियर में आकर कमरा लिया था। जहां दोनों ने जहर खाने की योजना बताई थी। पहले तो प्रेमिका ने जहर खा लिया था और वह मर गई थी। उसके बाद युवक शव को सूटकेस में रख कर होटल से बाहर निकलने लगा। युवक ने बताया कि वह सूटकेस को लेकर गंग नहर जा रहा था जहां वह अपनी प्रेमिका का शव गंग नहर में फेंक देता। और खुद भी आत्महत्या कर लेता। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। म्रतक युवती मंगलौर की निवासी थी।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द