देहरादून
द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर डांडिया धमाल विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल का आयोजन किया जा रहा है। 9 अक्टूबर को होने वाले इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स साथ होंगे।
द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस धमाकेदार इवेंट की डिटेल्स मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की। मीतू ने बताया कि द क्रिएटिव हब डांस एकेडमी अपना 10 वां वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके को स्थानीय लोगों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए डांडिया नाईट में गढ़वाली फ्यूज़न शामिल किया जा रहा है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का होगा, जिसमें डांडिया करने वाले गढ़वाली गीतों पर भी डांस करेंगे। मीतू ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए आ रही है यहां “गेंदा फूल” का पहाड़ी वर्जन लाने वाली प्रियंका मेहर। गढ़वाली सिंगर प्रियंका जहां अपने फेमस गढ़वाली गाने गाएंगी वहीं वह डांडिया के गीत भी गाएंगी। जिस पर सभी जमकर झूम सकेंगे। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया जाएगा।
मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा मां की आरती से होगी। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड होगा। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया होगा। बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका मेहर का डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न शुरू होगा।
इस मौके पर कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में की प्रतिभागिता
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस, 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की नई फिटनेस फीस दरें 21 नवम्बर 2026 तक नहीं होंगी लागू
मुख्यमंत्री से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन, मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन