देहरादून
देहरादून के ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग स्मार्ट सिटी नगर निगम आदि के कार्यदाई खंडों में अधिकारियों को कार्य बहिष्कार का ज्ञापन दिया तथा यमुना कॉलोनी बिंदाल नदी शिमला बायपास कुटालगेट आदि अनेक स्थानों में ठेकेदारों ने टोलियां बनाकर काम रुकवाया साथ ही उन सभी ठेकेदार साथियों को धन्यवाद जिनके काम चल रहे थे उन्होंने स्वेच्छा से काम बंद कर दिये जब तक सरकार 5 गुना रॉयल्टी के कानून को वापस नहीं लेती पूरे प्रदेश में आंदोलन लगातार इसी तरह रहेगा।

ठेकेदारों ने एक बैठक कर आन्दोलन को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। सभी ने एक स्वर में अपनी एकता और प्रतिबद्धता की शपथ लेते हुए अन्य साथियों से सहयोग करने की अपील की।उन्होंने नौकरशाही पर इल्जाम लगाते हुए कहा यह छोटे ठेकेदारों को खत्म करने की साजिश है जिसका सामना हम सबको सामूहिक रूप से करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इतनी गुजारिशों के बाद भी अगर कोई साथी काम करता हुआ पाया गया तो उससे पांच हज़ार जुर्माना प्रति दिन के हिसाब से वसूला जायेगा।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण