देहरादून।
शहर के बीचों-बीच डालनवाला क्षेत्र में एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां के लोगों को पता चला कि उनके घर के पानी के टैंक में उनके ही नौकर की लाश पड़ी है। इस बात का एहसास घरवालों को तब हुआ जब पानी के नलों से बदबू आनी शुरू हुई।
पुलिस के सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिली कि मोहनी रोड दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक घर के पानी के टैंक में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आराघर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक व्यक्ति की डेड बॉडी पानी के अंडरग्राउंड टैंक के अंदर पानी में पड़ी थी। जिसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारी गणों को दी गई मौके पर तुरंत सीओ डालनवाला जूही मनराल व एसपी सिटी सरिता डोभाल पहुंचे व गहनता से छानबीन की। मृतक की डेड बॉडी को बाहर निकाल कर देखा तो मकान मालिक दिनेश आनंद ने अपने घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल वेस्ट बंगाल उम्र 54 वर्ष के रूप में पहचान की।
उन्होंने बताया कि गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। हमने सोचा कि वह अपने गांव चले गया होगा क्योंकि वह अक्सर ऐसा पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था। दो-तीन दिनों से घर के पानी के नलों में पानी में बदबू आने लगी तो आज मेरे द्वारा टैंक की सफाई के लिए प्लंबर बुलाकर देखा गया तो गोपी की डेड बॉडी टैंक के अंदर पड़ी थी। मृतक गोपी का पंचायत नामा किया गया तो कोई जाहिर चोट के निशान नहीं है ।मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है मृतक के परिजनों को सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में सूचना दी गई है जो कि वहां से चल दिए हैं ।उनके पहुंचने के उपरांत मृतक का दाह संस्कार कराया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन